फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 12 lakh stolen from shop in Ludhiana

पंजाबः न ताला तोड़ा और न ही दीवार, फिर भी दुकान से चोरी हो गए 12 लाख

Wed, 28 Nov 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Updated Wed, 28 Nov 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Rs 12 lakh stolen from shop in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बहुत सी चोरियां आपने देखी और सुनी होंगी। लेकिन चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया जो  काफी अजीब है। न ताला तोड़े गए और न ही कोई दरवाजा व दीवार। तब भी दुकान से 12 लाख रुपये गायब हो गए। मामला पंजाब के लुधियाना का है। लुधियाना के सुंदर नगर स्थित कपड़े के शोरूम में संदिग्ध हालात में चोरी हो गई। दुकान के न ताले टूटे और न ही कोई गेट दीवार, इसके बाद दुकान से 12 लाख रुपये की चोरी हो गई।

विज्ञापन


दुकान से 12 लाख रुपये चोरी होने का उस समय पता चला जब मालिक दुकान आया। काले बैग में रखे पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसने दुकान के मुलाजिमों से पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया। सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेठी टेक्सटाइल के मालिक दीपक सेठी ने बताया कि उनका कपड़े का कारोबार है।
विज्ञापन


रोजाना की तरह मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब वह दुकान में ताले लगाकर घर चले गए। रोजाना दुकान उनका मुलाजिम खोलता है और वह करीब साढ़े नौ और दस बजे के बीच में दुकान पर आता है। बुधवार को मुलाजिम ने दुकान खोल ली और वह दस बजे दुकान पर पहुंचे। जब आए तो देखा पैसों से भरा बैग खाली पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुकान के मुलाजिमों से पूछा तो सभी ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं।

दीपक ने कहा कि दुकान के ताले भी सुबह खोले गए है और ऊपर वाले रास्ते भी बंद है। फिर भी दुकान से पैसे चोरी हो गए। उन्होंने आशंका जताई है कि या तो कोई मुलाजिम अंदर रह गया या फिर दुकान खोलने वाले मुलाजिम ने ही पैसे चोरी किए है। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह ने बताया कि अभी उनके पास सूचना आई है। लिखित शिकायत किसी ने नहीं की है। शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed