{"_id":"5bfeb4dabdec2241836bae23","slug":"rs-12-lakh-stolen-from-shop-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः न ताला तोड़ा और न ही दीवार, फिर भी दुकान से चोरी हो गए 12 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः न ताला तोड़ा और न ही दीवार, फिर भी दुकान से चोरी हो गए 12 लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत सी चोरियां आपने देखी और सुनी होंगी। लेकिन चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया जो काफी अजीब है। न ताला तोड़े गए और न ही कोई दरवाजा व दीवार। तब भी दुकान से 12 लाख रुपये गायब हो गए। मामला पंजाब के लुधियाना का है। लुधियाना के सुंदर नगर स्थित कपड़े के शोरूम में संदिग्ध हालात में चोरी हो गई। दुकान के न ताले टूटे और न ही कोई गेट दीवार, इसके बाद दुकान से 12 लाख रुपये की चोरी हो गई।
विज्ञापन
दुकान से 12 लाख रुपये चोरी होने का उस समय पता चला जब मालिक दुकान आया। काले बैग में रखे पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसने दुकान के मुलाजिमों से पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया। सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेठी टेक्सटाइल के मालिक दीपक सेठी ने बताया कि उनका कपड़े का कारोबार है।
विज्ञापन
रोजाना की तरह मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब वह दुकान में ताले लगाकर घर चले गए। रोजाना दुकान उनका मुलाजिम खोलता है और वह करीब साढ़े नौ और दस बजे के बीच में दुकान पर आता है। बुधवार को मुलाजिम ने दुकान खोल ली और वह दस बजे दुकान पर पहुंचे। जब आए तो देखा पैसों से भरा बैग खाली पड़ा था।
विज्ञापन
उन्होंने दुकान के मुलाजिमों से पूछा तो सभी ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं।
दीपक ने कहा कि दुकान के ताले भी सुबह खोले गए है और ऊपर वाले रास्ते भी बंद है। फिर भी दुकान से पैसे चोरी हो गए। उन्होंने आशंका जताई है कि या तो कोई मुलाजिम अंदर रह गया या फिर दुकान खोलने वाले मुलाजिम ने ही पैसे चोरी किए है। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह ने बताया कि अभी उनके पास सूचना आई है। लिखित शिकायत किसी ने नहीं की है। शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।