Amritsar News: जेल में बंद दिलबाग उर्फ रोमनदीप ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में दाखिल करवाया गया
इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों ने बताया कि जेल प्रबंधन से इस संबंध में सीसीटीवी की फुटेज मांगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के फताहपुर स्थित केंद्रीय जेल की हाई सिक्योरिटी चक्की में बंद झब्बाल के रोमनदीप सिंह उर्फ रोमन ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जेल प्रबंधन ने पता चलते ही उसे फंदे से उतारा और जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। जेल प्रबंधन की शिकायत पर इस्लामाबाद थाने में उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक तरनतारन के झब्बाल निवासी दिलबाग सिंह उर्फ रोमनदीप सिंह उर्फ रोमन को 2018 में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार मंगवाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने राइफल, ग्रेनेड, कारतूस, हेरोइन और क्रेश ड्रोन के कुछ पुर्जे बरामद करने के बाद यह केस दर्ज किया था। तब सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की जांच में आरोपियों के संबंध आतंकियों के साथ होने की बात सामने आई थी।
यह भी पता चला था कि पंजाब के हालात खराब करने के लिए पंजाब के सीमांत गांवों के युवाओं को जाल में फंसाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही दिलबाग सिंह उर्फ रोमनजीत सिंह फताहपुर जेल की हाई सिक्योरिटी चक्की में बंद है।
मामले के जांच अधिकारी व फताहपुर चौकी प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी हाई सिक्योरिटी चक्की से बाहर निकलना चाहता है। इसके लिए अधिकारियों पर अलग-अलग तरह से दबाव बनाने के लगातार प्रयास कर रहा है। इस दौरान ही शुक्रवार को एक चादर लेकर उसे फंदे का रूप देकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
तुरंत इसकी जानकारी जेल के अधिकारियों तक पहुंची और उसे बचाया गया। उसे जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों ने बताया कि जेल प्रबंधन से इस संबंध में सीसीटीवी की फुटेज मांगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।