फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak pgi molestation with girl dead body in mortury

पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव को भी न बख्शा, करने लगा गंदी हरकतें

Thu, 08 Jun 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 08 Jun 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
rohtak pgi molestation with girl dead body in mortury
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
हैवानियत की हद देखिए, पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव के साथ गंदी हरकतें करने लगा। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद गरमा गया है। घटना हरियाणा के रोहतक की है। पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में युवती के शव के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


देर रात पीजीआई का एक कर्मचारी  युवती के शव को रिश्तेदार बताकर उसे देखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में घुस गया। जब सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद वह दोबारा से अंदर घुस गया।
विज्ञापन


मामले का पता चलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो कर्मचारी फरार हो गया। वहां कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारी युवती के शव के साथ छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार का शव होने की बात कहकर घुसा

rohtak pgi molestation with girl dead body in mortury
मृत देह
मामला सोमवार देर रात का है। पीजीआई के एक कर्मचारी ने पोस्टमार्टम हाउस के सुरक्षाकर्मियों को युवती के शव को रिश्तेदार का शव होने की बात बताई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने दिया। कुछ देर बाद शव के साथ छेड़खानी का शक होने पर उसे कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया।

इसके बाद रात के समय चुपके से यह कर्मचारी फिर अंदर घुस गया। उसी समय सुरक्षा ड्यूटी इंचार्ज को इस बारे में जानकारी दी गई। आठ सुरक्षाकर्मियों के साथ वह मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों को देखकर वह कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस के पीछे की ओर भाग गया। कुछ देर तक उसकी तलाश भी की गई।

मामले के बाद संबंधित विभाग के चिकित्सकों को जानकारी दे दी गई। इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। फोरेंसिक टीम के सदस्य को भी इस बारे में जानकारी दी गई है।

हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि किसी को रात के समय पोस्टमार्टम में अंदर कैसे जाने दिया गया। जबकि रात के समय पोस्टमार्टम हाउस के अंदर जाने की अनुमति किसी को नहीं बाहरी व्यक्ति या कर्मचारी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed