{"_id":"57756ffa4f1c1b072779aa24","slug":"robbery-with-truck-driver-robbery-in-chandigarh-vegetable-market-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रे कर ट्रक चालक को किया बेहोश, नगदी और मोबाइल उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्प्रे कर ट्रक चालक को किया बेहोश, नगदी और मोबाइल उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में भोपाल से प्याज लेकर आए ट्रक ड्राइवर को चोरों ने निशाना बना लिया। ट्रक में सो रहे चालक पर स्प्रे कर उसे बेहोश किया, फिर उसके दो मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये ले उड़े। सुबह होश आने पर पीड़ित चालक ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। नाराज मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने एसएसपी से की मुलाकात कर मामले की शिकायत की।
वीरवार सुबह भोपाल से प्याज का ट्रक लेकर आए हरदीप सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे भोपाल से सेक्टर-26 मंडी पहुंचे थे। इसके बाद वह ट्रक में ही सो गए। सुबह जब उठे तो उनके दो मोबाइल फोन और जेब में रखे 16 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित का कहना है कि सुबह उठने के बाद सिर में हल्का दर्द था। ट्रक से अजीब सी गंध भी आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि ट्रक में कोई स्प्रे किया गया हो। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात की जानकारी होने पर मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधि पुलिस हेडक्वार्टर में एसएसपी सुखचैन सिंह गिल से मिले। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृज मोहन ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी ट्रक ड्राइवर पर स्प्रे कर पैसे चुराए गए हों। दो दिन पहले भी एक ड्राइवर से 22 हजार रुपये लूटे गए थे। व्यापारियों का कहना है कि इन घटनाओं से मंडी की साख दांव पर है। ट्रक चालक अब यहां पर आने से कतराने लगे हैं। एसएसपी ने मामले की पूरी जांच करवाने का व्यापारियों को भरोसा दिलाया है।