{"_id":"e78faa1d1fdb79d69c225c7af76a2d4c","slug":"robbery-on-gun-point-in-jhajjar-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 युवक 3 मिनट में गन प्वाइंट पर लूट ले गए लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 युवक 3 मिनट में गन प्वाइंट पर लूट ले गए लाखों
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 26 Apr 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर सवार होकर आए 3 युवक केवल 3 मिनट में कोसली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से एक लाख रुपए लूट ले गए। वहीं पीछा करने वाले एक बुजुर्ग की भी उन्होंने पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सूरजभान फिलिंग स्टेशन के नाम से कोसली रोड पर पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर तीन युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे। पंप के कारिंदे उन्हें ग्राहक समझकर मशीन के पास आ गए। दो युवक बाइक से नीचे उतर गए तथा बाइक पर बैठे रहे तीसरे युवक ने सेल्समैन खातिवास निवासी राजसिंह पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
इसी दौरान दूसरा सेल्समैन भिंडावास निवासी सहीराम भी वहां पहुंच गया। बाइक से नीचे उतर चुके दो युवकों ने सहीराम को नीचे बैठने के लिए कहा। उसके बाद आरोपी युवकों ने उनसे रुपये देने को बोला। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
भयभीत राजसिंह ने जेब में रखे 10-12 हजार रुपए व गल्ले में रखे करीब 85 हजार रुपये निकालकर आरोपी युवकों को दे दिए। 9 बजकर 53 मिनट पर आरोपी युवक वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रइया की तरफ से आए थे तथा वापस भी रइया की तरफ ही फरार हो गए।
लुटेरों के वहां से जाते ही राजसिंह ने पंप संचालक राजीव व 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी चौकी पुलिस व राजीव पंप पर पहुंच गए। राजीव की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बाइक सवार बुजुर्ग को पीटा
सूत्रों के अनुसार जिस समय पंप पर यह वारदात हो रही थी तो बाइक सवार एक बुजुर्ग भी वहां से गुजरा। उसने मामला संदिग्ध देख अपनी बाइक रोक दी। जब युवक घटना को अंजाम देकर फरार हुए तो उसने बाइक से उनका पीछा किया। कुछ देर बाद वही बुजुर्ग बाइक पर वापस आया तो उसे चोट लगी हुईं थी। पंप के कारिंदों को उसने बताया कि आरोपी युवकों को यह पता चलने पर कि उनका पीछा किया जा रहा है, उन्होंने बाइक रोककर उसकी भी मारपीट कर दी।
शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ पिस्तौल के बल पर लूट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पंप से लगभग एक लाख रुपए लूटे गए हैं। घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश की जा रही है।
- अतर सिंह, प्रभारी, सिटी चौकी, झज्जर