फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery news, stick attack news, loot news, crime news, chandigarh news, hindi news

व्यापारी पर डंडें से हमला कर लूट ले गए नकदी और चेन

Mon, 07 Mar 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
robbery news, stick attack news, loot news, crime news, chandigarh news, hindi news
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में पता पूछने के बहाने महिला और उसके साथी व्यापारी पर हमला करके नगदी, सोने की अंगूठी, चेन, पर्स और मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने मामले में सिर्फ  डीडीआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नही लगा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को सेक्टर 32 निवासी मुकेश कुमार (24)की मोहाली फेज 1 में टेंट हाउस की दुकान है। वह सेक्टर 38 से किसी से पेमेंट ले कर लौट रहा था। मुकेश के अनुसार वे पैसे लेने के बाद सेक्टर 38 की मार्केट में किसी काम से गया। वापस आ कर जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगा उसके पास एक महिला आई और उसने पता पूछा।
विज्ञापन


अभी मुकेश महिला से बात ही कर रहा था कि पीछे से उस के सिर पर वार हुआ। जैसे ही पीछे मुड़ा उस पर तीन चार युवक डंडों से टूट पड़े। जिसके बाद वे बेहोश हो कर वहीं गिर पड़ा। मार्केट वालों ने 100 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल को जीएमएसएच-16 ले कर गई। वहां पर जब मुकेश को होश आया तो उसका मोबाइल, पर्स, सोने की चेन और अंगूठी गायब थी। उसने 65 हजार रुपये सेक्टर 38 से जो पेमेंट ली थी वह भी गायब थी।


वहीं इलाके में इतनी बड़ी वारदात का थाने के एसएचओ को पता ही नहीं है। सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के कार्यकारी एसएचओ रंजीत सिंह का कहना था कि ये मामला हमारे थाने में नही है। वहीं पीड़ित के परिजनों का कहना है कि वे थाने में शिकायत दे कर आए हैं और अभी पुलिस ने सिर्फ डीडीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed