फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   robbery, loot, thievery, money thievery, 28 lakh thievery by girl child, sirsa money thievery

मैनेजर के केबिन में घुस बच्ची ने उड़ाए 28 लाख, वारदात CCTV में कैद

Wed, 20 Jul 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद(सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद(सिरसा) Updated Wed, 20 Jul 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, thievery, money thievery, 28 lakh thievery by girl child, sirsa money thievery
हरियाणा के सिरसा में बच्ची ने उड़ाए 28 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
सिरसा के ऐलनाबाद में एक बच्ची ने बैंक मैनेजर के केबिन में घुसकर 28 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कस्बे में अनाजमंडी स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह वारदात अंजाम दी गई। इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तब पता चला कि एक लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कस्बे में नाकाबंदी करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अनाजमंडी में फर्म चलाने वाले एक व्यक्ति ने ओबीसी बैक से लोन लिया हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी फर्म फेल हो गई। पंचायती तौर पर हुए निर्णय में फर्म के मालिक ने अपना मकान व प्लॉट बेचकर आढ़ती एसोसिएशन को लोन के रुपये दे दिए ताकि वह बैंक में जाकर लोन राशि जमा करवा दें।
विज्ञापन


कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल व सचिव चंद्रप्रकाश सोनी दोपहर डेढ़ बजे 10 लाख और 28 लाख के अलग-अलग पैकेट बैग में डालकर बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक एमएस बेनीवाल के केबिन में जाकर लोन राशि एवं उसके ब्याज के बारे में जानकारी लेने लगे। इसी दौरान उन्होंने एक पैकेट में रखे दस लाख रुपये अपने एक कर्मचारी को देकर कैशियर के पास जमा करवाने के लिए भेज दिया, जबकि 28 लाख रुपयों से भरे बैग को अपने पास ही रखकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक से हिसाब पूछने के बाद जब जसबीर सिंह ने अपने पास ही रखे बैग को संभाला तो वह नहीं मिला। शोर मचाने पर बैंक के गार्ड व अन्य कर्मचारियों ने बैंक के दरवाजे बंद कर दिए तथा बैग की इधर-उधर तलाश की गई और पुलिस को सूचना दी गई।


सीसीटीवी में कैद हो गई घटना
बैग के न मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई। इस दौरान पता चला कि सफेद कमीज व काले रंग की जींस पहने हुए करीब दस-बारह वर्षीय एक बच्ची मैनेजर के केबिन में जाती है और सबकी नजरें बचाकर रुपयों से भरे बैग को उठाकर बाहर चली जाती है। अज्ञात लड़की बैग को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि कैमरों की क्वालिटी घटिया होने के कारण लड़की का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed