फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   robbery, loot, thievery, house thievery, house robbery, crime, panchkula, haryana, police

एक और 'सुपरचोर' रॉबिन, 27 की उम्र में 31 वारदातें, पढ़िए पूरा प्रोफाइल

Sun, 24 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 24 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
robbery, loot, thievery, house thievery, house robbery, crime, panchkula, haryana, police
27 साल की उम्र में चोरी की 31 वारदातों को अंजाम देने वाला रॉबिन - फोटो : फाइल फोटो
उम्र मात्र 27 साल और चोरी की 31 वारदातें। ये प्रोफाइल है, हरियाणा के हिसार जिले में जवाहर नगर निवासी नौजवान रॉबिन का। जो लग्जरी लाइफ जीने के शौक में अपराध के दलदल में फंसा। यह खुलासा शुक्रवार को पंचकूला पुलिस की पूछताछ में हुआ है। इसके अलावा रॉबिन को सुपर चोर बंटी बहुत पसंद था। इसलिए वह बंटी की फोटो को हमेशा अपनी जेब में रखता था। पंचकूला पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रॉबिन को छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


रॉबिन पंचकूला सेक्टर-12 ए निवासी इनेलो नेता दिलबाग नैन की कार चोरी कर चर्चा का विषय बना था। रॉबिन पर हिसार, दिल्ली, चंडीगढ़, गुड़गांव में 31 मामले दर्ज हैं। रॉबिन चोरी करते करते इतना शातिर हो गया था कि वह किसी भी घर में पार्क लग्जरी गाड़ी देखकर बेझिझक घुस जाता था। उसका बात करने का ढंग इतना रौबदार था कि नौकर और गार्ड बातों में आ जाते थे। इतना ही उसके लिए काफी होता था और वह कार को लेकर रफूचक्कर हो जाता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रॉबिन दिल्ली के देवली गांव में अपनी एक महिला मित्र के संग लिव इन रिलेशन में रहता था। उसका समय क्लब और पब में बीतता था। पंचकूला पुलिस के उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने बताया कि रॉबिन को लाने के लिए सीआईए स्टाफ, पचंकूला की टीम इंचार्ज नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित की गई। यही टीम रॉबिन को पंचकूला थाना सेक्टर-5 में 18 जुलाई 2016 को दर्ज धारा 380 के मामले के संबंध में रिमांड पर लेकर आई है। रॉबिन फ्रेंड्स कालोनी, जवाहर नगर थाना सिविल लाइन हिसार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबिन ने अब तक पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसने ही पंचकूला से दो फॉरच्यूनर चोरी की थी। पुलिस के अनुसार रॉबिन ने यह भी स्वीकारा है कि वह अलग-2 शहरों से गाड़ियां सुबह 5 से 6 बजे के बीच चोरी करता था। पुलिस ने रॉबिन को कोर्ट में पेश करके 6 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड के दौरान पंचकूला सेक्टर-14 में दर्ज चोरी की गई फॉरच्यूनर को बरामद करने और अन्य वारदातों बारे भी खुलासा होने की संभावना है।

हरकतों से परेशान हो किया बेदखल
रॉबिन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार ने उसको वर्ष 2014 में बेदखल कर दिया था। उसके खिलाफ पहली एफआईआर 2003 में हिसार सिटी में दर्ज की गई। उसने फिल्म ओए लकी लकी आए देखी।

रॉबिन के खिलाफ दर्ज हैं ये सभी मामले

robbery, loot, thievery, house thievery, house robbery, crime, panchkula, haryana, police
यादविंद्रा गार्डन में चोरी, टूटा हुआ कैश काउंटर और दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
13-05-03: 379 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
22-01-04: 454, 380 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
04-12-2005: 357, 457, 389 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
04-12-2005: 380 आईपीसी सिविल लाइन हिसार हरियाणा
29-05-2006: 457, 380 सिटी हिसार हरियाणा  
25-05-2006: 454, 380 सिविल लाइंस हिसार
2008: 384 आईपीसी सिविल लाइंस हिसार
27-09-2009:  379, 411 आईपीसी सिटी हिसार हरियाणा
27-09-2009: 379 आईपीसी पालम विहार गुड़गांव
17-09-2009: 379, 420, 506, 511 सिटी हिसार
13-09-2009: 379 आईपीसी अर्बन स्टेट रोहतक  
28-08-2009: 451, 511 सिटी हांसी हरियाणा
13-09-2009: 379 सिविल लाइन रोहतक
23-09-2010: 379, 411, 420 सदर हिसार
28-01-2011: 379, 420 आईपीसी सिटी हिसार
13-04-2011: 379 सिटी हिसार
 2011: 379, 473 सेक्टर-17 चंडीगढ़
6-12-12: 379, 411 सिविल लाइन हिसार
9-12-12: 174 सिविल लाइन हिसार
26-11-12: 380, 420 सिविल लाइन हिसार
4-11-12: 379 सिविल लाइन करनाल
18-10-12: 379, 411, 473 सेक्टर-19 चंडीगढ़
30-11-12: 380 आईपीसी सेक्टर-5 गुड़गांव
2014: 380, 411 बसंत कुंज नई दिल्ली
2014: 482, 411 के साथ आर्म्स एक्ट बसंत कुंज दिल्ली
2014: 379 केएम पुर दिल्ली
2014: 379 पालम विहार गुड़गांव
24-07-14: 380 सिविल लाइन हिसार
2015: 379 जीरकपुर पंजाब
20-12-15: 379 ई पुलिस स्टेशन क्राइम साउथ कैंपस
09-07-16: 379 ई पुलिस स्टेशन क्राइम मालवीय नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed