फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery, loot, atm robbery, atm loot, crime, chandigarh

ATM तोड़ रहे थे, युवक ने शोर मचाया तो भाग निकले, बड़ी लूट बची

Tue, 19 Apr 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, atm robbery, atm loot, crime, chandigarh
सुजानपुर में एटीएम चोरी मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में उस समय बड़ी लूट होने से बची, जब एटीएम तोड़ने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार युवक लड़के के शोर मचाने पर भाग गए। सोमवार देर रात सेक्टर 35 में यह वारदात अंजाम देने की कोशिश की गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 3 बजे एससीओ नंबर 280 स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम को तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी आकाश शर्मा ने बताया कि वो उसी एटीएम के पहली मंजिल पर रहता है। रात को करीब 3 बजे उसको जोर जोर से तोड़ने की आवाज सुनी। उसने जब नीचे झांक कर देखा तो एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे एटीएम में घुसा हुआ था व तोड़ने की कोशिश कर रहा था जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर बाहर खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


ये देखते हुए कि एटीएम को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, आकाश ने शोर मचा दिया। जिस पर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गये। अंधेरा होने की वजह से आकाश मोटरसाइकिल का नंबर नोट नही कर पाया। आकाश मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता है व अपने भाई के साथ वहां पर रहता है। जिसके बाद आकाश ने 100 पर कॉल कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मुआयना किया जिस पर पता चला कि मशीन से आरोपी कैश नही निकाल पाये व मशीन को भी ज्यादा नुकसान नही पहुंचा था। पुलिस ने आकाश के बयानों के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed