फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in Punjab National Bank, Mohali Branch

मोहाली: एयरगन और चाकू दिखाकर पीएनबी की महिला ब्रांच से लूटे 4.80 लाख रुपये

Wed, 17 Jun 2020 04:04 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
अमित शर्मा, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Jun 2020 04:04 PM IST
सार

  • दो मिनट में की गई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, एक का चेहरा दिखा
  • चेहरे ढके और हाथों में ग्लव्स पहने दोनों लुटेरों ने बैंक में आते ही सबको धमकाया 
  • जाते हुए बोले- कोई 10 मिनट तक बाहर न निकले, नहीं तो गोली मार देंगे 

विज्ञापन
Robbery in Punjab National Bank, Mohali Branch
पंजाब नेशनल बैंक में गन प्वाइंट पर लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के फेज-3ए स्थित पंजाब नेशनल बैंक की महिला ब्रांच में बुधवार को दिन-दिहाड़े एयरगन और चाकू दिखाकर दो नकाबपोश लुटेरे 4.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों लुटेरों ने पूरी वारदात को सिर्फ दो मिनट में अंजाम दिया और जाते समय स्टाफ को धमकी कि अगर 10 मिनट तक कोई भी बैंक से बाहर निकलेगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। इस पूरी वारदात की दो मिनट की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी आई-10 या 20 पुराने मॉडल की कार से फरार हुए हैं। 

विज्ञापन


वारदातस्थल का एसएपी कुलदीप सिंह चहल ने मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि बैंक में सुरक्षा को लेकर कई खामियां सामने आई हैं। हमने इस संबंध में मटौर थाने में केस दर्जकर लिया है और उम्मीद है कि जल्द ही लुटेरे काबू कर लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ सीमा से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर कॉमा होटल के पास फेज-3ए में पंजाब नेशनल बैंक की महिला ब्रांच स्थित है। इसमें महिला स्टाफ ही है। इसके ऊपर एक नामी कैफे हाउस है। 
विज्ञापन


दोनों लुटेरे दोपहर करीब 1.40 बजे बैंक में प्रवेश करते हैं। दोनों ने आम लोगों की तरह कोरोना से बचने के लिए दस्ताने पहने थे और एक ने मास्क और दूसरे ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। उन्हें देखने से ऐसे लग रहा था जैसे दोनों बैंक में अपने काम से आए हों। इस दौरान एक आरोपी बैंक के एक कोने पर खड़ा हो गया और चाकू निकालकर सबको धमकाना शुरू कर दिया। जबकि दूसरा महिला कैशियर के पास पहुंच गया और महिला के सिर पर एयरगन लगा दी और पूरा कैश उसके हवाले करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बैंक का पूरा स्टाफ सहम गया। इसके बाद आरोपी कैश अटैची में भरकर बाहर की तरफ भागे। इस दौरान एयरगन वाले आरोपी ने सभी को धमकाया कि अगर 10 मिनट तक कोई भी बैंक से बाहर निकला तो उसे गोली मार देंगे। इसके बाद दोनों लुटेरे वहां से फरार हो गए। तभी बैंक से बाहर निकलते समय एक लुटेरे के मुंह पर बंधा हुआ रुमाल खुल गया। जिसका फुटेज में चेहरा साफ दिख रहा है। हालांकि दोनों लुटेरे वहां से फरार हो गए। 

शहर में पहले भी हुई बैंक लूट
इसी तरह की बैंक लूट की वारदात पहले भी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के एक सरकारी बैंक में हुई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को देर शाम तक दबोच लिया था। जबकि इससे पहले मोहाली में 1.34 करोड़ रुपये से भरी कैश वैन लूटी गई थी। इस केस को भी पुलिस ने करीब 10 दिन में सुलझा लिया था।

लुटेरों की उम्र 30-35 के बीच
इस लूट संबंधी एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि लुटेरे दोपहर करीब 1:40 बजे बैंक में आए थे। दोनों की उम्र 30-35 साल के बीच लग रही है। बैंक में आते ही उन्होंने एयरगन और चाकू दिखाकर महिला कर्मचारियों को धमकाया और कैशियर से 4.80 लाख रुपये लूट ले गए। दोनों में एक लुटेरा भारी शरीर वाला था और उसने फौजी टोपी पहनी थी, जिसका चेहरा बैंक से बाहर जाते समय फुटेज में साफ दिख रहा है। जबकि दूसरा लुटेरा नीली जींस और शर्ट में था। इस केस को सुलझाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, उम्मीद है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान कर ली जाएगी।

बैंक में नहीं था सिक्योरिटी गार्ड और हूटर भी नहीं बजा पाईं महिला मुलाजिम

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि इतने बड़े बैंक में सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। जब बैंक मैनेजर से पूछा तो बोलीं कि इसके लिए बैंक को लिखा हुआ है। उन्होंने हूटर चलाकर देखा तो वह चल रहा था, जबकि किसी महिलाएं इतनी डर गई थी कि वह वारदात के समय और बाद में भी हूटर नहीं चला पाईं। 

रेकी की फिर दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक जिस तरह बैंक में लूट की गई है, उससे साफ लगता है कि आरोपियों ने पहले रेकी की हुई थी। उन्हें यह पता था कि दो बजे बैंक में लंच का समय होता है और गर्मी अधिक होने के चलते बैंक में ग्राहक भी कम होते हैं। ऐसे समय में आसानी से वारदात की जा सकती है। इसके बाद उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

दो बजकर 10 मिनट पर आई कॉल
डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास बैंक लूट की कॉल दो बजकर 10 मिनट पर आई थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थी और टीमें हर एंगल पर काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed