{"_id":"f02e11742b287c0d62c2b8364ca554bd","slug":"robbery-in-gift-shop-in-raipurani-area-of-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट शॉप का ताला तोड़ लूट ले गए हजारों की नगदी, सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिफ्ट शॉप का ताला तोड़ लूट ले गए हजारों की नगदी, सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुरानी
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के रायपुरानी इलाके में चोरों गिफ्ट शॉप में सेंधमारी की और वे हजारों रुपये की नगदी के साथ काफी सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बांबे गिफ्ट सेंटर दुकान के मालिक रामकुमार ने बताया कि शनिवार को रात लगभग साढे़ बारह बजे दुकान के पड़ोस में रहने वाले युवक सन्नी का फोन आया।
विज्ञापन
उसने बताया कि आपकी दुकान का शटर टूटा है। इसके बाद वह अपने गांव समलेहड़ी से दुकान पर आए तो देखा कि दुकान से नोटों के हार व गल्ले में पड़ा कैश गायब था।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि उन्हें फोन कर सूचना देने वाले युवक ने उन्हें फोन करने से पहले रायपुररानी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी थी।
सूचना पर तुरंत रायपुर थाना एसएचओ ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। एसएचओ सुरिंद्र सिंह ने कहा कि चोर मौके से फरार हो गए हैं। सीसीटीवी की फुटेज चेक कर सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।