फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in chandigarh, 1 lakh 80 thousand robbed on gun point

बिना नंबर की बाइक पर आए, गन प्वाइंट पर लूट ले गए 1 लाख 80 हजार

Wed, 03 May 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Robbery in chandigarh, 1 lakh 80 thousand robbed on gun point
फाय‌र‌िंग - फोटो : Demo Pic
मंडी धर्मगढ़ रोड स्थित सरदारपुरा मोहल्ले में एक गैस एजेंसी के दफ्तर में मंगलवार शाम करीब साढे़ चार बजे दो बाइक सवार युवकों ने एक कर्मचारी को पिस्तौल के बल पर लेकर रुपये से भरे दो बैग लूट कर भाग गए। दोनों बैगों में एक लाख 80 हजार रुपये थे। इस दौरान लुटेरों ने एक फायर भी किया।
विज्ञापन


लुटेरे बिना नंबर की बाइक से आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आर्मी ग्राउंड से होते हुए हाईवे की ओर भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही लालड़ू और डेराबस्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, लालड़ू मंडी में युनिवर्सल भारत गैस एजेंसी का दफ्तर धर्मगढ़ रोड पर सरदारपुरा मोहल्ले में है। गैस एजेंसी के कर्मचारी आर्मी ग्राउंड में गैस सिलेंडरों से भरी ट्रॉली खड़ी करके सामने एक दुकान में खुले दफ्तर में बैठकर गैस सिलेंडरों की पर्चियां काट रहा था। साथ ही ग्राहकों से गैस सिलेंडरों के पैसे वसूल कर रहा था। एजेंसी में काम करने वाले ज्योति वलेचा ने बताया कि वारदात के समय उनका कर्मचारी अशोक कुमार निवासी गांव मगरा गैस सिलेंडरों की पेमेंट लेकर एक बैग में रख रहा था। इस दौरान दो युवक उनके दफ्तर में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युनिवर्सल भारत गैस एजेंसी में हुई वारदात

Robbery in chandigarh, 1 lakh 80 thousand robbed on gun point
Firing - फोटो : Demo Pic
एक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। कपड़ा बांधे लुटेरे ने अचानक पिस्तौल निकाल कर फर्श की ओर फायर कर दिया। हेलमेट पहने लुटेरे ने नगदी से भरे दोनों बैग उनके हवाले करने के लिए बोला। अशोक कुमार ने डरकर दोनों बैग लुटेरों के हवाले कर दिए। जैसे ही लुटेरों के हाथ में बैग आए तो वह बिना नंबर की बाइक से फौजी ग्राउंड से हाईवे की ओर भाग गए। ज्योति वलेजा ने बताया कि मंगलवार को करीब 180 गैस सिलेंडर ग्राहकों को दिए गए थे। इनकी करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये नगदी उसके पास थी। अ

शोक कुमार ने बताया कि लुटेरे स्थानीय भाषा बोल रहे थे। उसने बताया कि लुटेरों की उम्र करीब 25 से 30 साल थी। प्रत्यक्षदर्शी मदन ने बताया कि वारदात के समय उनकी पत्नी बाहर बैठी थी। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले लुटेरों ने बाइक से वहां के कई चक्कर लगाए थे। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी डेराबस्सी पुरुषोत्म बल, एसएचओ लालड़ू सतीश भलवान, एसएचओ डेराबस्सी गुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लेकर गैस एजेंसी कर्मचारियों से पूछताछ की। इस मौके पर पुलिस को वारदात में लुटेरों द्वारा चलाई गई गोली का खोल भी मिला। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है। अशोक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed