{"_id":"5e25e63b8ebc3e4b5f2a2a8e","slug":"robbers-shot-the-man-for-opposing-the-loot-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटालाः भाभी से लूट के विरोध पर देवर को मारी गोली, लुटेरे 40 हजार लेकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटालाः भाभी से लूट के विरोध पर देवर को मारी गोली, लुटेरे 40 हजार लेकर हुए फरार
Mon, 20 Jan 2020 11:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
बटाला के गांव गुज्जरपुरा के पास पुलिस घायल व्यक्ति के भाई से पूछताछ करती हुई।
बटाला के कस्बा अलीवाल के गांव गुज्जरपुरा के नजदीक सोमवार की देर शाम दो अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने एक महिला से 40 हजार रुपये लूट लिए। भाभी से लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने देवर की टांग में गोली मार दी। घायल को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए मोती लाल निवासी गांव गुज्जरपुरा ने बताया कि वह रिक्शा चलाता है और सोमवार की शाम को उसका भाई हरबंस लाल और भाभी मनजीत कौर को लेकर अलीवाल में पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकलवाने गया था। खाते से 40 हजार रुपये निकलवाने के बाद वह दोनों को रिक्शा से घर छोड़ने जा रहा था। गांव के पास पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया।
विज्ञापन
कार से दो युवक उतरे और उसकी भाभी के हाथ से रुपये वाला बैग छीनने लगे। जब उसने उनका विरोध किया तो एक लुटेरे ने उसकी टांग में गोली मार दी। गोली चलने पर उसका भाई अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग निकला। लुटेरे उसकी भाभी से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि थाना घन्नियां के बांगर में पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन