फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robber snatches earrings from woman in Patiala

बेखौफ लुटेरे का वीडियो: कुछ दूरी पर बाइक रोकी, पैदल महिला का पीछा किया, फिर जबरन कान से बालियां छीनीं

Wed, 10 Jan 2024 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 06:16 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में महिला से लूट का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बेखौफ बदमाश महिला का पीछा करता है और जबरन कान से बालियां छीन लेता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Robber snatches earrings from woman in Patiala
महिला से बाली छीनता लुटेरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लुटेरों और बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बैखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पटियाला से एक वीडियो सामने आया है। इसे देखकर तो यही साबित हो रहा है। थाना त्रिपड़ी के अंतर्गत आनंद नगर इलाके में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार युवक ने बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बालियां छीन लीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने हेलमेट लगा रखा था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला सुरिंदर कौर (60) आनंद नगर में रहती है। महिला घरेलू सामान लेने बाजार गई थी। जिस समय वारदात हुई, वह सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। महिला को सड़क पर अकेली जाता देख पास से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार कुछ आगे जाकर रुकता है और मोटरसाइकिल खड़ी कर पैदल महिला का पीछा करता है। इसके बाद जबरन महिला के कान से बालियां निकाल लेता है। महिला उसका विरोध करती है और शोर भी मचाती है। मगर आरोपी बालियां छीनकर मौके से फरार हो जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed