फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robber shot dead factory worker in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: रात में फैक्टरी में घुसे लुटेरे, गोली मारकर वर्कर की हत्या कर दी

Mon, 26 Sep 2022 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Sep 2022 06:10 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि बदमाश लूट के लिए घुसे थे लेकिन अंदर वर्करों को देख उन्होंने गोलियां चलाईं, जिसमें एक वर्कर की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Robber shot dead factory worker in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना के गांव जसपाल बांगड़ की एक फैक्टरी में रविवार की देर रात करीब एक बजे लुटेरों ने धावा बोल दिया। लुटेरे फैक्टरी के अंदर घुसे। शोर सुन फैक्टरी के अंदर कामकर रहा फैक्टरी मालिक का भतीजा अपने कुछ वर्कर साथियों के साथ बाहर आया। लुटेरों को घेरने की कोशिश की। उन्होंने लुटेरों को देख शोर मचाना शुरू कर दिया। लुटेरे भी शोर सुनकर भागने लगे और सभी को नजदीक आता देख उन्होंने गोली चलाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


गोली लगने से एक वर्कर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली फैक्टरी मालिक के भतीजे जसप्रीत के कान के पास से निकल गई और वह बाल बाल बच गया। फिर भी उसने हिम्मत दिखा लुटेरों की गाड़ी को पकड़ लिया। लुटेरे उसे आधा किलोमीटर दूर तक घसीटते ले गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस पहुंची। सुबह होते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे। थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव जसपाल बांगड़ रोड पर रविवार की देर रात को बोलेरो में सवार लुटेरे दीवार फांदकर अंदर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जब सामान छेड़ना शुरू किया तो शोर सुनकर फैक्ट्री मालिक का भतीजा व वर्कर बाहर निकले। लुटेरों को देख वर्करों ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देखकर लुटेरे भागने लगे और जाते समय फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली फैक्टरी वर्कर भिवानी भिमक (35) को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

वहीं एक गोली फैक्टरी मालिक के भतीजे जसप्रीत सिंह के कान के पास से निकल गई। जसप्रीत सिंह ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश चकमा देकर भाग गए। बताया जा रहा है कि छह फायर घटनास्थल पर हुए है। बदमाशों की गाड़ी को जसप्रीत ने पीछे से पकड़ रखा था लेकिन वह उसे काफी दूरी तक घसीट कर ले गए। फैक्ट्री संचालकों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि लुटेरे फैक्टरी में लूट की नियत से घुसे थे लेकिन अंदर लोग होंगे, उन्हें इसका आभास नहीं था।

पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि बदमाश लूट के लिए घुसे थे लेकिन अंदर वर्करों को देख उन्होंने गोलियां चलाईं, जिसमें एक वर्कर की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed