फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbed in Mohali

मोहाली में परिवार को बंधक बना लाखों की लूट

Wed, 05 Feb 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 05 Feb 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
Robbed in Mohali

फेज-3बी1 में एक कोलोनाइजर के परिवार को घर में बंधक बनाकर मंगलवार की रात लुटेरे लाखों की ज्वैलरी और नगदी ले गए।

विज्ञापन


जाते वक्त वे सभी गाड़ियों की चाबियां भी अपने साथ ले गए। पूरे परिवार को दो घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा गया। लुटेरों के जाने के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद देर रात मौके पर एसएसपी इंदरमोहन सिंह, एसपी सिटी स्वर्णदीप सिंह व तमाम अधिकारी पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वॉयड व फ्रिंगर प्रिंट की टीमों ने जांच की।
विज्ञापन


अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना मटौर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ बुधवार शाम विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी उक्त परिवार के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज-3बी1 के मकान नंबर 123 निवासी सोहन लाल ने बताया वह अपने बेटी सीमा, दामाद राजीव, दोहते करण व दो नौकरों के साथ रहते हैं।

मंगलवार रात वह साढ़े ग्यारह बजे के करीब टीवी देखकर सो गए थे। रात बाहर बजे के करीब अचानक उन्हें दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि उनका दोहता खड़ा था।

उसके पीछे दो नकाबपोश लोग पिस्तौल लेकर खड़े थे। 

वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने जाते-जाते घर के मेंबरों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया तो वह करण को मार देंगे।

चाहे वह पकड़े जाए तो जमानत पर आकर उसे खत्म कर देंगे। जिससे घर वाले भी काफी डरे हुए हैं। वहीं, पूरी मोहल्ले में दशहत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed