फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident near hisar, 4 killed

हिसार के पास हादसा, 4 लोगों की मौत

Sat, 22 Nov 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी Updated Sat, 22 Nov 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
road accident near hisar, 4 killed

अंबाला-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को गांव मोतीपुरा के समीप पिकअप गाड़ी और सेना के एक वाहन की आमने सामने की टक्कर में पिकअप चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सभी मृतक राजस्थान के सीकर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले सात लोग मजदूरी के लिए हरियाणा आ रहे थे। उन्हें हिसार जिले के गांव मोडाखेड़ा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए शनिवार की अलसुबह रवाना हुआ थे।
विज्ञापन


झुंपा से निकलने के बाद जैसे उनकी पिकअप गाड़ी सवेरे करीब पौने सात बजे मोतीपुरा के समीप पहुंची तो सामने से तेज गति में आ रहे सेना के एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, साथ ही सेना के वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों में डालकर उपचार के लिए सिवानी के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के वाहन के आरोपियों पर केस

road accident near hisar, 4 killed

मृतकों में सीकर जिले के गांव बांय के मदनलाल, चंदेली का बास वासी पूर्ण सिंह, गोगावास वासी शिवपाल और दुलानावासी गोधूराम शामिल हैं। घायलों में सीकर जिले के गांव बाजीलवास वासी चंद्रभान, चंदेलावास वासी केसर और बनावास वासी गोर्धन शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों को सूचित करने के बाद शवों को अपने कब्जे में ले लिया और सेना के वाहन के आरोपी चालक एवं सेना मे हवलदार के पद पर नियुक्त रमेश मंडल के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हादसे में आठ में से एक ही बचा सुरक्षित
पिकअप में सवार एक शख्स ऐसा भी था, जिसे मामूली सी खरोंच ही आई। हादसे से बेखबर सीकर जिले के गांव किलो की ढाणी का मूलचंद हादसे के समय पिकअप गाड़ी में सो रहा था। हादसे में कुछ देर के लिए वह भी अपना होश खो बैठा था। करीब 15 मिनट बाद होश आया तो उसने अपने सामने का मंजर देखा तो खुद को संभाल नहीं पाया।

हमारी कोई गलती नहीं : सूबेदार

road accident near hisar, 4 killed

घटना के प्रत्यक्षदर्शी सूबेदार सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पिकअप गाड़ी के चालक ने टक्कर मारी थी। पिकअप चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। हादसे में मिलिट्री की गाड़ी का टायर भी फट गया।

मिलिट्री की गाड़ी से हुआ हादसा : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी जगदीश जोशी का कहना है कि हादसा सेना के वाहन की लापरवाही से हुआ है। सेना वाहन के चालक हवलदार अशोक मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed