फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired Subedar arrested for shooting cattle in Patiala

Patiala News: पत्नी को टक्कर मारी तो सेवानिवृत्त सूबेदार ने गोवंश को गोली चला मार डाला, पुलिस ने किया काबू

Thu, 10 Nov 2022 09:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सेवानिवृत्त सूबेदार ने बताया है कि गोवंश ने पैदल जा रही उनकी पत्नी को टक्कर मार दी थी। पत्नी को गंभीर चोट आई है। इसी बात पर उसने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोवंश पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Retired Subedar arrested for shooting cattle in Patiala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पटियाला में सेवानिवृत्त सूबेदार ने गोली मारकर गोवंश को मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी गगन विहार के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


थाना बख्शीवाला के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सेवानिवृत्त सूबेदार ने बताया है कि गोवंश ने पैदल जा रही उनकी पत्नी को टक्कर मार दी थी। पत्नी को गंभीर चोट आई है। इसी बात पर उसने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोवंश पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, विभिन्न हिंदू जत्थेबंदियों ने इस वारदात की निंदा पर आप सरकार के राज में पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हिंदू जत्थेबंदियों ने गोवंश को मार डालने की घटना में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed