{"_id":"5845798b4f1c1bcc76447d22","slug":"retired-solder-died-due-to-notebandi-daughter-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी सिर पर थी, बैंक से पैसा न मिल पाने पर रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी सिर पर थी, बैंक से पैसा न मिल पाने पर रिटायर्ड फौजी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी को पैसा नहीं जुटा पाने पर रिटायर्ड फौजी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी कारण बैंकों के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई है और लोग आपस में लड़ रहे है। वहीं कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसी ही हुई घटना में बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये न मिलने पर रिटायर्ड फौजी और किसान गुरनाम सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बहन की शादी की के लिए बैंक से रुपये न मिलने के सदमे में पिता की मौत होने का आरोप लगाया है।
गांव रत्तोके हवेलियां निवासी किसान गुरनाम सिंह की लड़की का 10 दिसंबर को विवाह होना है। बेटी के विवाह का फिक्र मन में लिए गुरनाम सिंह हर रोज सुबह करीब 9:30 बजे कतार में खड़े होकर पैसे निकलवाने लिए लग जाता, जब उसकी बारी आती तो बैंक अधिकारी कैश खत्म होने की बात कहते। इसके चलते वह परेशान था। गुरनाम सिंह के बेटे मनजीत सिंह ने बताया कि उनका पंजाब नैशनल बैंक खेमकरण में खाता है।
उसके पिता गुरनाम सिंह रोजाना कतार में लगकर परेशान हो चुके थे। मैनेजर को बहन के विवाह संबंधी भी बताया और सभी शर्तें पूरी भी की, लेकिन इसके बावजूद हमें कोई पैसे नहीं मिले। इसी सदमे से उसके पिता गुरनाम सिंह की मौत हुई है। मनजीत ने कहा कि सरकार की गलत नीति ने उनके परिवार को उजाड़ा है। उधर, बैंक के मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मैनेजर छुट्टी पर है और वह इस संबंधी कुछ भी नहीं कह सकते।