{"_id":"aa35a0985748341d87bf599d8fa680a4","slug":"retired-colonel-hit-two-person-by-car-one-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटा. कर्नल ने दो लोगों पर चढ़ाई कार, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटा. कर्नल ने दो लोगों पर चढ़ाई कार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 09 Jan 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिटा. कर्नल ने फुटपाथ पर बैठे दो लोगों पर होंडा सिटी कार चढ़ा दी। जिनमें से एक की मौत हो गई, दूसरे की टांग टूट गई। उसका सेक्टर -32 के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने 72 के साल के रिटा कर्नल बलराज कुमार शर्मा को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार को भी कब्जे में ले लिया है।
मरने वाले की पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले भूरा लाल (30) के रुप में हुई है। जबकि भी घायल हुआ व्यक्ति किशोरी लाल भी शास्त्री नगर का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
आईटी पार्क थाना के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि जब पंचकूला सेक्टर -19 का रहने वाला रिटा कर्नल बलराज शर्मा अपनी होड़ा सिटी कार से रेलवे लाइट प्वाइंट से आईटी पार्क को आने वाली सड़क पर बनी दुर्गा नर्सरी में गमले लेने आ रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह शास्त्री नगर आईटी पार्क लाइट प्वाइंट से पहले बनी दुर्गा नर्सरी की तरफ आने के लिये स्लिप रोड़ के पास अंदर आने लगा तो कार फुटपाथ पर चढ़ गई। इसी फुटपाथ पर मरने भूरे लाल अपने घायल साथी किशोर लाल के साथ बैठकर धूप सेक रहा था।
जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि रिटा कर्नल ने बलराज शर्मा का कहना कि उसको पता ही नहीं चला कि कब उसकी कार एक दम जाकर फुटपाथ पर चढ़ गई।
कर्नल पूरी तरह सदमे में थे। वहीं पुलिस ने मरने वाले भूरे लाल के शव को सेक्टर -32 अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया है। भूरे लाल के शव का कल पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले किया जायेगा।