फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   registered a case against three Dance club managers

जीरकपुर: तीन डांस क्लब प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 20 Feb 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 20 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
registered a case against three Dance club managers
clubs - फोटो : File Photo
पुलिस ने देर रात तक ऊंची आवाज में म्यूजिक चलाने के आरोप में तीन डांस क्लब प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सहायक थाना प्रभारी बरमा सिंह ने देर रात मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद की है। आरोप है कि तीनों डांस क्लब में ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा था।
विज्ञापन


सहायक थाना प्रभारी बरमा सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस कर्मियों के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे नाकों की निगरानी करने के लिए गश्त कर रहे थे। इस दौरान, चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित जंकयार्ड, अल्माज व निमंत्रण बैंक्वेट हॉल में स्थित हिपनॉटिक डांस क्लब में जाकर छानबीन की। वहां पर देर रात डीजे बज रहा था।
विज्ञापन


वहां पर युवक और युवतियां थिरक रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने क्लब प्रबंधकों को आदेश देकर डीजे को बंद करवाया और मौके पर मौजूद लड़के-लड़कियों को घर जाने के लिए कहा। इसके बाद तीनों डांस क्लब प्रबंधकों के खिलाफ डीसी आदेशों की अवहेलना करने और ऊंची आवाज से आसपास रहने वालों को परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed