फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   real truth of food poisoning case at feeble minded children's home kapurthala, punjab,

फूड प्वाइजिंग से दो दिव्यांगों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

Wed, 03 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपूरथला
अमर उजाला ब्यूरो, कपूरथला Updated Wed, 03 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
real truth of food poisoning case at feeble minded children's home kapurthala, punjab,
food poisoning - फोटो : amar ujala
विषाक्त खाना खाने से मरने वाले दोनों दिव्यांग बच्चों का सिविल अस्पताल के चार डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम करके विरसा रिपोर्ट भेज दी है। शव सामाजिक सुरक्षा व स्त्री-बाल विकास विभाग के सुपुर्द कर दिए गए हैं। उन्होंने एनजीओ के सहयोग से लक्ष्मी नगर स्थित श्मशानघाट में संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डा. जसविंदर सिंह के नेतृत्व में डा. तारा सिंह, डा. सारिका दुगगल, डा. हरप्रीत मोमी के बोर्ड ने मृतक छोटू और ज्योति के शवों का पोस्टमार्टम करके विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। छह सप्ताह के बाद रिपोर्ट आएगी। उसके बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। अब तक सिविल अस्पताल प्रशासन उनकी मौत को संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के तौर पर मान रहा है। सूत्रों के अनुसार बच्चों की सांस की नाली में उल्टी जाने से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा, स्त्री-बाल विकास विभाग ने स्थानीय एनजीओ रक्त ब्लड डोनर्स सोसाइटी के करण महाजन, सांझ सोशल सोसाइटी के कुलजीत सिंह और समाजसेवक हरजीत सिंह आनंद के सहयोग से दोनों का लक्ष्मी नगर स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा, स्त्री-बाल विकास विभाग के डायरेक्टर गुरलवलीन सिंह सिद्धू, विधायक राणा गुरजीत सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी सुखदीप कौर मुल्तानी, सीडीपीओ नरिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed