{"_id":"57e7cbd94f1c1b5612573c78","slug":"real-father-raped-his-daughter-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगा बाप कर रहा था बेटी से रेप, मां ने देख लिया तो सामने आया सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगा बाप कर रहा था बेटी से रेप, मां ने देख लिया तो सामने आया सच
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Rape
जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, वह बाप नाबालिग बेटी से दुराचार कर रहा था। मां ने देख लिया तो होश उड़ाने वाला सच सामने आया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। हवस की आग में व्यक्ति इतना अंधा हो गया कि वह 17 साल तक अपनी ही बेटी को नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुराचार करता रहा।
जब पीड़िता नाबालिग थी तो उसके पिता उसके साथ दुराचार करते थे, लेकिन उसकी शादी हो गई। शादी के बाद तलाक हो गया तो उसके पिता ने उसे फिर से हवस का शिकार बनाना शुरु कर दिया। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब दो दिन पहले मां ने अपने पति को यह घिनौनी हरकत करते हुए हुए देख लिया। उसने बेटी से बात की तो बेटी ने रो-रो कर सारी सच्चाई बता दी। बेटी ने बताया कि पिता उसे जान से मारने की धमकी देते हैं, लेकिन मां ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराएगी।

Trending Videos
शादी के बाद भी करता रहा बेटी का रेप
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह नाबालिग थी तो उसके पिता ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देते थे और अपनी हवस मिटाते थे। जब वह विरोध करती थी तो उसे जान से मारने की धमकी देते थे। उसके बाद वे अक्सर उसके साथ दुराचार करने लगे। कुछ समय बाद उसकी शादी हो गई, लेकिन पति के साथ कुछ साल रहने के बाद घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया।
फिर वह अपने मायके वापिस आ गई और तलाक भी हो गया। मौके का फायदा उठाकर पिता ने उसे फिर हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। काफी समय तक यह सिलसिला चलता रहा। दो दिन पहले मां ने पिता को दुराचार करते देख लिया था। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी देस राज ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराएगी।