मां के सामने युवती से 17 दिन तक रोजाना रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपनी मां के सहयोग से युवती से लगभग 17 दिन तक दुराचार किया। किसी तरह पीड़िता अपने परिजनों के पास पहुंची।
थाना घल्लखुर्द पुलिस ने पीड़िता के बयान पर युवक और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
मां के सहयोग से उसके साथ संबंध बनाए
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामा के पास रहती थी और फरीदकोट में कोर्स कर रही थी। उसी दौरान उसकी भिंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी एकता नगर मलोट के साथ दोस्ती हो गई।
भिंदर और उसकी मां रानी उसे शादी का झांसा देकर उसे 9 मई को मलोट ले गई। भिंदर ने अपनी मां के सहयोग से उसके साथ संबंध बनाए। ये सिलसिला काफी दिन चला।
पुलिस ने मां-बेटे पर किया मामला दर्ज
किसी तरह 25 मई को मलोट से भागकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर भिंदर सिंह और उसकी मां रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।