{"_id":"a1e4e59fb7c50615a7842e672f95efa8","slug":"raped-girl-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे रेप करने वाले भाई को सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे रेप करने वाले भाई को सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 May 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने के मामले में बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने लड़की के मामा के लड़के को सात साल की सजा सुनाई है। पीड़ित को एक लाख रुपये देने के आदेश भी आरोपी को जारी किए हैं।
विज्ञापन
मनीमाजरा निवासी युवती ने बीस अप्रैल 2013 को शिकायत दी थी कि अंबाला कैट निवासी मामा के लड़के अरुण कुमार ने उसे शादी करने के लिए कहा था।
युवती ने आरोप लगाए थे कि शादी के नाम पर अरुण उसके साथ दुराचार करता रहा। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया था। शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने अरुण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी से दुराचार करने और साजिश रचने की धाराआें के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन