छोटी बहन पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बहन पर तेजाब फेंकने और उसे भगाकर ले जाने की धमकी देकर बड़ी बहन से बलात्कार करता रहा वो। मामला खुला तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को सरेआम पीटा गया। ये सनसनीखेज मामला सामने आया पंजाब के पठानकोट जिले में। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
शोरूम में सेल्समैन है आरोपी
छोटी बहन पर गंदी नजर रखता था आरोपी
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले यह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर एक समारोह पर मेहंदी लगाने गई थी।
इसी दौरान उनके घर किराए के मकान में रहने वाले संजीव कुमार ने किसी से उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और लगातार उसे दोस्ती करने के लिए तंग व परेशान करने लगा। संजीव की निगाह छोटी बहन जोकि कक्षा दसवीं की छात्रा अनिता (काल्पनिक नाम) है पर भी थी।
धमकी देकर बार-बार बलात्कार
पीड़िता ने बताया कि संजीव ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उससे शारीरिक संबंध न बनाए तो वह उसकी छोटी बहन पर तेजाब फेंक देगा या उसे भगा ले जाएगा।
यही धमकी देकर आरोपी संजीव उससे बार-बार बलात्कार करता रहा। सब्र का बांध टूटते ही उसने पुलिस थाना डिवीजन नम्बर 2 में संजीव के खिलाफ शिकायत दे दी। आरोपी संजीव कुमार पर धारा 420, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।