रेप कर पोर्न वीडियो बनाया, कई बार बुलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पूजा करने आई युवती को कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर उसे नशीली चाय पिला उसके साथ दुराचार करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
वीडियो के आधार पर आरोपी ने युवती से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए। उसके साथ भी दुराचार करता रहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चंडीगढ़ रोड स्थित एक पैलेस के पीछे रहने वाले संजय कुमार उर्फ श्याम के खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
युवक ने बुलाकर कई बार किया रेप
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 2013 में वह छट पूजा में हिस्सा लेने के लिए गई थी। पूजा करने के दौरान उसके कपड़े गीले हो गए। आरोपी ने उससे कहा कि उसका घर साथ ही है वह वहां जाकर कपड़े बदल ले। आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां कपड़े बदलने के बाद उसे चाय दे दी।
इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उससे दुराचार कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखा धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ कई बार दुराचार किया।
पीड़ित के अनुसार आरोपी ने ब्लैकमेल कर आरोपी से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजय अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा।