फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with young woman by professor from 6 years

मांग में सिंदूर भर प्रोफेसर 6 साल लूटता रहा आबरू

Thu, 19 Mar 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Thu, 19 Mar 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
rape with young woman by professor from 6 years

मांग में सिंदूर भर और जीवन साथ निभाने का वादा कर सरकारी कॉलेज का प्रोफेसर 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। हरियाणा के नारनौल के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि वह अब शादी की बात से मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर फिलहाल लोहारू के एक कॉलेज में तैनात है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक युवती ने शिकायत दी कि महेंद्रगढ़ के गांव पोता निवासी यशपाल नामक व्यक्ति एक कॉलेज में प्रोफेसर है, जिससे उसकी छह साल पहले जान पहचान हुई थी। उस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। उसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। शिकायत में यह भी लिखा है कि आरोपी ने उसका जिंदगी भर साथ देने का वायदा किया, जबकि वह अब शादी करने की बात से मुकर गया है।

नारनौल कॉलेज में भी रहा था तैनात

rape with young woman by professor from 6 years

करीब छह साल पहले आरोपी नारनौल कॉलेज में अंग्रेजी का प्रोफेसर था। उस समय वह कॉलेज के पास किराए के मकान में रहता था । उसी दौरान पीड़िता उसके संपर्क में आई और उनमें दोस्ती हो गई। बाद में उसका तबादला महेंद्रगढ़ फिर बाढ़डा कॉलेज में हो गया। अब उसकी तैनाती लोहारू कॉलेज में है। पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर शादीशुदा बताया जाता है, जिस समय युवती की उससे दोस्ती हुई, उस समय भी प्रोफेसर की शादी हो चुकी थी।  

पहले भी हो चुका था मामला दर्ज
युवती की शिकायत पर पहले भी 14 नवंबर 2014 को प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस के सामने ही दोनों में फैसला हो गया तथा मामले को रफादफा कर दिया गया था। पुलिस को दी शिकायत तथा एफआईआर में भी इसका जिक्र किया गया है।

सरोज बाला, जांच अधिकारी ने बताया ‌कि युवती की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। शहर पुलिस ने यह मामला वुमन सेल को दे दिया है। आगे की जांच की जा रही है। आरोप में कितनी सिंचाई है इसका जांच होने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed