फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rape with woman staff by company boss

महिला कर्मी को शादी का झांसा देकर बॉस ने किया साल भर रेप

Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
rape with woman staff by company boss
रेप - फोटो : DEMO Pics

मोहाली  फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक नामी मार्केटिंग कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने अपने अधीन काम करने वाली महिला मुलाजिम का पहले विश्वास जीता।

विज्ञापन


इसके बाद शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उससे रेप करता रहा। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो वह भाग गया। इसके बाद महिला ने थाना फेज-8 की पुलिस को हरसिमरत नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला व आरोपी फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कमरे में रहने लगे, शादी की बात की तो छोड़कर भागा

rape with woman staff by company boss
रेप - फोटो : DEMO Pics

इस बीच आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी कुंभड़ा के एक पीजी में रहता था। उसे अपने ही पीजी की बिल्डिंग में कमरा दिलवा दिया।

इसके बाद वह दोनों एक ही कमरे में रहने लगे। करीब एक साल तक दोनों एक साथ रहे। उसके बाद जब महिला ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिन बाद वह महिला को छोड़कर भाग गया।

महिला ने उसके फोन पर कई बार संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed