फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with woman from 4 years, made pregnant

शादी का झांसा देकर डॉक्टर करता रहा रेप, गर्भवती हुई तो...

Fri, 02 Oct 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 02 Oct 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
rape with woman from 4 years, made pregnant

एक डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर महिला से चार साल तक दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने लात घूंसों से पीटकर दो माह के बच्चे को गर्भ में ही मार डाला।

विज्ञापन


मामला पंजाब के अमृतसर का है। कोर्ट खालसा चौकी की पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बयान में आरोप लगाया कि डॉक्टर सैमयूल मसीह निवासी रमदास पर ने चार वर्ष उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह रोजाना ही दुराचार करता रहा। दो दिन पहले उसने डॉक्टर को दो माह का गर्भवती होने की बात बताई। इस पर डॉक्टर आगबबूला हो गए और गर्भपात कराने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप, बीमा के लिए पत्नी का कर चुका है कत्ल

rape with woman from 4 years, made pregnant

गर्भपात कराने से इंकार करने डॉक्टर ने घर से बाहर निकालकर गली में उसके पेट में लात-घूंसों से हमला कर दिया। लोगों की मदद से उसे गुरुनानक देव अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले उसके पेट में पल रहे दो माह के बच्चे की मौत हो हो चुकी थी। मामले की जांच एएसआई प्रवीन कुमार को सौंपी गई है।

उधर, डॉक्टर सैमयूल मसीह ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद है। जो कुछ हुआ पीड़िता की रजामंदी से हुआ। वहीं डॉक्टर के साले ने आरोप लगाया कि उनकी बहन कैथरीन को करंट देकर अगस्त 2014 को डॉक्टर ने मार डाला था।

उसके खिलाफ थाना अजनाला कत्ल का केस दर्ज किया गया था। इस केस की जांच क्राइम ब्रांच की अधिकारी लखबीर सिंह कर रहे हैं। साले ने आरोप लगाया डॉक्टर ने उसकी बहन कैथरीन की दो 25-25 लाख की बीमा पॉलिसी करा रखी थी। इसे पाने के लिए उसने कैथरीन का कत्ल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed