फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with Woman after friendship in Facebook in Ludhiana

सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती, दवा देने के बहाने युवती के साथ की हैवानियत

Tue, 21 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
rape with Woman after friendship in Facebook in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया में एक युवती को दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले हमदर्द बनते हुए बातें की बाद में युवती के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां, सोशल मीडिया पर दोस्ती के दौरान बातों-बातों में पिता की बीमारी की दवा दिलाने के नाम पर एक युवक ने युवती को होटल में बुला लिया। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिला दी।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। कुछ दिन तो युवती ने यह बात सबसे छिपाए रखी। जब उसके सब्र का बांध टूटा तो उसने इस बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिवीजन दो की पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर ढोलेवाल स्थित राम नगर निवासी कीर्ति शर्मा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवा रही है। 
विज्ञापन

 
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ वह एक ब्यूटी पार्लर पर काम सीखती है। करीब डेढ़ महीना पहले सोशल मीडिया पर आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई और चैटिंग शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार उसके पिता बीमार रहते हैं। उसने बातों-बातों में आरोपी को पिता के बीमार होने की बात बताई तो उसने दवा दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी ने उसे घंटाघर के पास दवा दिलाने का झांसा दे बुलाया। वहां दोनों ने इकट्ठा चाय पी और वह घर चली गई। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे ब्राऊन रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। 


काफी दिन तक आरोपी की धमकियां सुनने के बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। थाना डिवीजन दो के एसएचओ सब इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दिया है। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed