शादी से मना किया तो रेप कर बनाई वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा ने जब शादी करने से मना कर दिया तो युवक न केवल उससे रेप किया बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। मामला करनाल के घरौंडा का है।
घरौंडा के गांव गढ़ी मुलतान की एक नाबालिग छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।
गांव गढ़ी मुलतान निवासी ने बताया कि उसकी दोहती जन्म से ही उसके पास रहती है। करीब एक माह पहले की गांव में रहने वाली महिला पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली लेकर गई थी और वहां पर अपने एक दूर के रिश्तेदार के साथ पीड़िता की शादी करने की बात की।
कमरे में बंद कर दुष्कर्म, अश्लील फिल्म भी बनाई
पीड़िता ने शादी से मना कर दिया। इस कारण पीड़िता के विरोध करने के बावजूद भी महिला के रिश्तेदार ने उसको कमरे में बंद कर लिया ओर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की मोबाइल में अश्लील फिल्म भी बनाई।
आरोपी पीड़िता को इस मामले की किसी को जानकारी देने पर उसकी अश्लील फिल्म ग्रामीणों को दिखाकर बदनाम करने व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत बताया कि उसके साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने व उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवाने की साजिश में गांव के दो अन्य युवक भी शामिल हैं। थाना प्रभारी दलेल सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर शून्य रिपोर्ट कर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।