हैवान पुलिस वाला, घर में घुसकर नाबालिग से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वाले की हैवानियत देखिए। घर में घुसकर नाबालिग से अपनी हवस मिटाई। बच्ची के शोर मचाने पर खुलासा हुआ। घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा के गोविंदपुरा में घटी।
पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डिपार्टमेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी कांस्टेबल अंकित चंडीगढ़ पुलिस के वुमेन सेल में तैनात था। वह मूलरूप से यूपी के शामली का रहने वाला है। आरोप है कि देर रात वह पड़ोसी की दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया और नौंवीं की छात्रा से दुराचार किया।
नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता की नींद खुल गई। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दिया। इसके बाद आरोपी को काबू कर लिया गया।
हंगामे के बाद हुआ नाबालिग का मेडिकल
पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर वारदात के बाद बयान बदलवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पुलिस मुलाजिम होने के कारण थाना पुलिस कार्रवाई करने में कतरा रही थी।
पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने देर रात की घटना होने के बावजूद सुबह 11बजे तक पीड़ित का मेडिकल नहीं करवाया। इसके बाद जब आसपास के लोगों ने थाने पर हंगामा किया तो पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया।
कोर्ट में दर्ज कराए बयान: पुलिस ने पीड़िता के बुधवार को ही जिला अदालत में ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। अदालत ने पीड़िता के बयान दर्ज कर रिकार्ड करवा दिए हैं।
डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड करके मामला दर्ज कर लिया गया है।