फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with teenage girl after kidnapping by teenagers at Chandigarh

नाबालिगा का अपहरण कर नाबालिगों ने किया गैंगरेप, केस दर्ज

Wed, 03 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
rape with teenage girl after kidnapping by teenagers at Chandigarh
नाबालिग लड़की साथ बलात्कार - फोटो : demo pic
चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में नाबालिगों द्वारा नाबालिगा का अपहरण कर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की की शिकायत पर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन ने छह लड़कों के खिलाफ किडनैप कर गैंग रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़कों की उम्र भी 18 साल से कम है और उनकी उम्र वेरिफाई की जा रही है। 
विज्ञापन


सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ सेक्टर 52 में रहती है। वह अपनी मां के साथ सेक्टर 50 में एक सोसाइटी के घरों में काम करती है। पीड़िता की परिजनों से मिली शिकायत के अनुसार आरोपी लड़के भी सेक्टर 52 में ही रहते हैं । वे कुछ दिन पहले लड़की को बहला फुसला कर अपनी कार में जगतपुरा स्थित एक घर में ले गए और वहां छह लड़कों ने गैंग रेप किया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जब लड़की घर पहुंची तो काफी डरी हुई थी। लड़की के परिजनों ने जब जोर देकर पूछा तो उसने सारी बात बता दी। परिजन लड़की को लेकर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दी। नाबालिग का मेडिकल करवा कर पुलिस ने सोमवार को छह लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी नाबालिग हैं और मामले की जांच पूरी होने के बाद ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed