{"_id":"e37cbe3449457c59e0821b81465d9b15","slug":"rape-with-sister-in-law-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति विदेश में, सास ने जेठ से लुटवाई विवाहिता की आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति विदेश में, सास ने जेठ से लुटवाई विवाहिता की आबरू
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 19 Aug 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति विदेश में था और पत्नी की उसकी सास ने ननद के साथ मिलकर जेठ से ही आबरू लुटवा दी। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई। घटना, अमृतसर जिले के घरिंडा कस्बे की है।
विज्ञापन
मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने पीड़िता विवाहिता के बयान पर उसके साथ हुए दुष्कर्म के आरोप में जेठ सहित सुसराल परिवार पर पर्चा दर्ज किया है। घटना मंगलवार की है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसका पति प्रगट सिंह विदेश में रह रहा है जिसे भारत में आए कई साल बीत चुके है। उसके सुसरालवाले जिनमें सास मंजीत कौर,नंनद गुरविंद्र कौर हमेशा उसे अपने जेठ सतनाम के साथ शादी करने के लिए उकसाते रहते थे।
विज्ञापन
सोमवार को उसका जेठ सतनाम उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली के एक होटल में ले गया जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह वहां से अपनी जान बचाकर अपने गांव पहुंची तो उसने इसकी शिकायत जिला ग्रामीण के एसएसपी जसदीप सिंह को दी जिन्होंने इसकी जांच अटारी के डीएसपी गुरनाम सिंह को सौंपी।
मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना घरिंडा में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।