भाई ने रेप किया तो छुपा गई, गर्भवती हुई तो भेद खुला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसी के लड़के ने जिस युवती को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया था, उसका भेद अब युवती के गर्भवती होने से खुला। मामला, हरियाणा के खरखौदा शहर का है। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी मौसी के लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लड़की फिलहाल बालग्राम में रह रही है।
लड़की का आरोप है कि फरवरी में उसकी मौसी का लड़का उसके घर आया था। घर में अकेला देख उसकी नीयत खराब हो गई। जान से मारने की धमकी देकर उसने मुझसे दुष्कर्म कर दिया।
दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी नाबालिग होने के चलते उसे बोस्टल जेल अम्बाला भेज दिया गया।
मौसेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
शहर की एक किशोरी ने बताया कि वह फरवरी में अपने घर थी। इसी दौरान उसकी मौसी का लड़का भी उसके घर आया था। रात को उसकी मौसी के लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।
वह लोक लाज के चलते चुप रही। बाद में वह अपने घर से चली गई थी। उसने अपने परिजनों के साथ रहने से मना कर दिया था जिसके बाद उसे बालग्राम भेज दिया गया।
वहां उसे पता लगा कि वह गर्भवती है। उसने मामले से पुलिस को अवगत करवाया जिस पर पुलिस ने जांच के बाद लड़की के मौसेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।