फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor sister, made pregnant

नाबालिग बहन से रेप कर बनाया गर्भवती

Tue, 25 Nov 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 25 Nov 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
rape with minor sister, made pregnant

नाबालिग लड़की से उसका ममेरा भाई ही करता रहा रेप। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की की तबीयत बिगड़ी और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


हैवानियत की यह घटना पंजाब के पठानकोट की है। अस्पताल में पीड़िता के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी प्रकार डॉक्टरों ने पीड़िता की जान बचाई।
विज्ञापन


भ्रूण को जांच के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। मामले में पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के ममरे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में पल रहे भ्रूण की मौत

rape with minor sister, made pregnant

गुरदासपुर से संबंधित नाबालिग युवती गरीब परिवार की है। वह पठानकोट में एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर नौकरानी के तौर पर रहती थी।

बताया जाता है कि नाबालिग के ममेरे भाई अमृतसर निवासी अजय कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध कायम किया। इससे वह गर्भवती हो गई। रविवार रात पीड़िता की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में पता चला कि वह गर्भवती है और पेट में पल रहे भ्रूण की मौत हो चुकी है। इस बारे में पुलिस थाना डिवीजन नं.1 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed