फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl in chandigarh

शादीशुदा था पर कुंवारी युवती से 8 माह तक रेप

Wed, 23 Jul 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Jul 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in chandigarh

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक आठ महीने से रेप करता रहा। लड़की को शक हुआ तो पता चला कि युवक शादीशुदा है।

विज्ञापन


इसके बाद नाबालिग लड़की ने सारी जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में हरप्रीत उर्फ सन्नी के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया।

पहले से शादीशुदा युवक ने ‌दिया था शादी का झांसा

rape with minor girl in chandigarh

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि  हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी करने का झांसा देकर आठ महीने तक दुराचार किया।

इस दौरान बेटी को पता चला कि हरप्रीत शादीशुदा है। परेशानी के चलते पीड़िता दो जून 2014 को मकान की छत से नीचे गिर गई। पीड़िता ने पुलिस को बयानों में कहा कि छत से हरप्रीत के कारण ही गिरी है।

पीड़िता ने बताया कि  उसने शादी करने की बातें कहने और उसके घर में आकर हरप्रीत द्वारा धमकी देने की रिकार्डिंग पुलिस को दे दी है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed