{"_id":"56e6c0004f1c1b6c4a8b47a0","slug":"rape-with-minor-girl-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने नाबालिग से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने नाबालिग से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला में घर में नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ थी। सुबह 5 बजे युवक घर की दीवार फांदकर घर में घुसा और लड़की का रेप कर दिया। वारदात पंजाब के बटाला में घटी। पुलिस थाना रंगड़ नंगल के एक गांव की नाबालिग लड़की से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित लड़की ने बताया कि 13 मार्च की सुबह करीब 5 बजे उसकी मां व बहन गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए हुए थे। घर में वह और उसका विकलांग भाई थे। इसी दौरान गांव का ही रणजीत सिंह उर्फ राणा दीवार फांद कर उसके घर के अंदर आ गया।
विज्ञापन
उसने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया और घसीटकर कर के दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके भाई ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन