फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl

नाबालिग से रेप, मारपीट...और घर छोड़ गए

Wed, 25 Mar 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 25 Mar 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl

जींद में घर में अकेली नाबालिग छात्रा को किडनेप कर रेप, मारपीट के बाद घर के बाहर छोड़कर भाग गया बाइक सवार। जिस वक्त आरोपी ने घटना को अंजाम दिया उस समय लड़की के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे।

विज्ञापन


दुराचार करने के बाद आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद आरोपी लड़की को उसके मकान के पास ही छोड़कर फरार हो गया।

लड़की के घर पहुंचने पर परिजनों को घटना का पता चला। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

माता-पिता के घर नहीं होने पर दिया घटना को अंजाम

rape with minor girl

पुलिस के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी एक दंपति गत रात्रि किसी काम से पड़ोस में गए थे। इस दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।

इसी समय राम कॉलोनी निवासी प्रदीप ने दंपति के मकान में घुसकर उनकी बेटी को बाइक पर उठाकर ले गया। लड़की के पिता के अनुसार लड़की के अपहरण के दौरान बाइक पर दो युवक थे। एक युवक पहले ही बाइक लेकर खड़ा था।

आरोपी ने घर में घुसकर लड़की का अपहरण किया और बाइक पर बैठाकर आरोपी उसे कृष्णा कॉलोनी ले गए। वहां पर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया गया।

जब लड़की ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। लड़की के लापता होने का पता उस समय लगा जब वे अपनी पत्नी के साथ घर पर पहुंचे।

लड़की के पिता के अनुसार आरोपी करीब डेढ़ घंटे बाद लड़की को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में किशोरी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद लड़की को लेकर पुलिस थाने पहुंचे।

पुलिस ने लड़की का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने इस मामले में राम कॉलोनी निवासी प्रदीप के खिलाफ दुराचार और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed