फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl

झांसा का देकर झांसा, नाबालिग को फांसा

Sat, 21 Mar 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 21 Mar 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन आखिर में वह शादी करने से मुकर गया। इसके बाद लड़की ने हिम्मत कर सारी बात अपने घरवालों को बताई।

विज्ञापन


लड़की के पैरेंट्स ने इस संबंधी थाना फेज-1 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदीप उर्फ पैरी (18) नाम के युवक पर 376 और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, पुलिस ने अदालत में लड़की के 164 के बयान करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया है कि उसकी उम्र 15 साल है। वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। उन्हीं के सेक्टर में रहने वाले पड़ोसी से उसकी कुछ समय पहले दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उसने उसके साथ दो बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच वह आखिरी बार वीरवार को मिले थे, लेकिन लड़के ने उससे शादी करने से मना कर लिया। हालांकि उनके रिलेशन के बारे में दोनों तरफ के परिवार वालों को भी पहले से पता था, लेकिन बाद में लड़के के पैरेंट्स भी अपनी बात से मुकर गए।


ऐसे में मजबूरी में आकर उसे पुलिस में आना पड़ा है। पुलिस ने शुक्रवार को पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने लड़की के अदालत में ब्यान दर्ज करवाए। इसके बाद लड़की को परिजनों को सौंपा। वहीं, लड़के  को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed