फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with eight-year-old minor girl in Ludhiana

लुधियानाः दीवार फांदकर कमरे में घुसा और आठ साल की बच्ची के साथ की हैवानियत

Wed, 18 Jul 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Wed, 18 Jul 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
rape with eight-year-old minor girl in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
दीवार फांदकर एक युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दु्ष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वारदात पंजाब के लुधियाना के थाना डेहलों का है। यहां एक टाइल फैक्टरी में बने कमरे में रहने वाली एक आठ साल की बच्ची से एक युवक ने दुराचार किया। आरोपी फैक्टरी की दीवार फांदकर आया और कमरे में सो रही बच्ची के साथ रेप कर फरार हो गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन पिता वहां पहुंचा लेकिन तब आरोपी भाग चुका था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी मराड़ों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी  गई है। बच्ची के पिता ने पुलिस के पास दी शिकायत में बताया कि वह टाइल फैक्टरी में काम करता है और परिवार के साथ वहीं पर रहता है। सोमवार सुबह वह पांच बजे उठकर फैक्टरी चला गया। करीब 20 मिनट के बाद उसे उसकी आठ साल की बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


वह बेटी की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचा तो उसके कमरें से एक व्यक्ति निकलकर भाग गया और दीवार फांदकर चला गया। उसने पीछा किया लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। जब वह आया तो बच्ची दर्द से चिल्ला रही थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। चौकी मराडो के इंचार्ज एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि आरोपी कौन था अभी इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed