फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with collage student in hotel

नशीला पदार्थ खिलाकर होटल में छात्रा से रेप

Mon, 29 Dec 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 29 Dec 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
rape with collage student in hotel

रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। छात्रा ने सिटी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि परिचित युवक ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 8 दिसंबर की बताई जा रही है। सिटी पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि 8 दिसंबर की सुबह वह घर से कॉलेज जाने के लिए रेवाड़ी पहुंची थी। यहां उसे रास्ते में बेरली कलां निवासी सोनू मिल गया जिसे वह स्कूल के समय से ही जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया। युवती के अनुसार, आरोपी ने उसे यहां नशीला पदार्थ मिला पानी पिला कर उसके साथ रेप किया। होश आने के बाद आरोपी ने युवती को केस दर्ज कराने की स्थिति में उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

माता-पिता को आपबीती सुनाई तो खुला राज

rape with collage student in hotel

आरोपी ने अगले ही दिन अपने जीजा से भी फोन पर पीड़ित युवती को धमकी दिलाई। धमकी से डरी दुष्कर्म की शिकार पीड़िता अपने साथ हुई वारदात के बारे में शुरू में तो किसी को नहीं बताया। लेकिन आरोपी द्वारा बार-बार धमकाने से परेशान हो उसने बीती शाम माता-पिता को आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस में दी। सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को युवती का मेडिकल भी कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई सुनीता देवी, जांचकर्ता, सिटी पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी कानून के शिकंजे में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed