फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with boy in ludhiana when he go took the goods

सामान लेने गए लड़के के साथ युवक ने की दरिंदगी, रोते हुए पिता को सुनाई आपबीती

Tue, 21 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
rape with boy in ludhiana when he go took the goods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

किराने की दुकान में सामान लेने गए एक लड़के के साथ पास के ही युवक ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। लुधियाना में 9वीं कक्षा के एक छात्र के साथ इलाके के ही युवक ने खाली प्लॉट में ले जाकर कुकर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी किवह किसी को बताएगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। हालत खराब होने पर परिजनों ने कारण पूछा तो उसने पिता को सारी बात बताई। 

विज्ञापन


थाना डेहलों की पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराया, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका बेटा इलाके में ही स्थित एक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। बीती 16 अगस्त को वह घर से इलाके की किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी रास्ते से उसे अपने साथ एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया और उसे धमकियां दी कि वह किसी को न बताए। इससे नाबालिग काफी डर गया और उसने किसी को कुछ न बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमसुम देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई परिजनों को बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी अभी तक फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed