होली खेलने के बहाने युवक ने 4 साल की बहन से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत युवक होली खेलने के दौरान घर में घुसकर अपनी 4 साल की बहन का रेप कर डाला। मासूम के चिल्लाने पर वहशी ने गला दबाकर उसे मारने का भी प्रयास किया। मामला पंजाब के लुधियाना में वीरवार को घटी।
बच्ची के परिजनों के पहुंचने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर वहां से भाग गया। बच्ची के परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट और चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बच्ची के पिता के मुताबिक आरोपी मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला है। होली खेलने के लिए वह अपने चाचा के घर चला गया। उसने बहुत शराब पी हुई थी।
बच्ची से रेप
वीरवार को वह अपने चाचा के घर पहुंचा तो होली खेलने के दौरान बच्ची को अलग कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। परिजनों को इसका पता नहीं चला। जब बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ने उसका गला दबाया।
ऐसा करते एक व्यक्ति ने उसे देख लिया और उसने इसकी जानकारी बच्ची के पिता को दी। बच्ची के परिजनों को देख कर आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। परिजन बच्ची को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची बार बार बेहोश हो रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
वहां बच्ची न मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी और अन्य कई थानों की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और बच्ची की मेडिकल जांच कराई। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि की है।
हालांकि बच्ची के स्वैब भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच अधिकारी निरभय सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।