फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with 16 yr old girl, haryana crime news

पशुबाड़े में घुस किशोरी से युवक ने किया रेप, दोस्तों ने की पहरेदारी

Sat, 10 Jun 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 10 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rape with 16 yr old girl, haryana crime news
रेप - फोटो : DEMO Pics
चंडीगढ़ रोड के एक गांव की 16 साल की किशोरी के साथ वीरवार दोपहर एक युवक ने पशुबाड़े में घुसकर रेप किया और उसके तीन साथियों ने पहरा दिया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर प्रदीप नामक युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि प्रदीप ने रेप किया और उसके तीन साथी पहरेदारी कर रहे थे। बाद में तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजन आला अफसरों से मिले।      
विज्ञापन


10वीं में पढ़ने वाली एक गांव की छात्रा ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह दोपहर ढाई बजे घेर में उपले पाथ रही थी। गांव का प्रदीप और उसके तीन साथ गली में खड़े थे। तभी प्रदीप और अन्य अंदर घुस आए। फिर प्रदीप ने उसे अंदर ले जाकर रेप किया। उसके तीन साथियों ने पहरा दिया। उसका पिता बैल बांधने आया तो वे चारों फरार हो गए। उसके बाद परिजन किशोरी के साथ महिला थाने में पहुंचे और शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने वीरवार रात सिविल अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उससे रेप की पुष्टि हो गई। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। किशोरी ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने प्रदीप के अलावा पहरेदारी करने वाले तीन अन्य नाम भी लिखवाए। पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस प्रदीप के अलावा तीन अन्य युवकों को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed