फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape victim sister suicide

नाबालिग गर्भवती से दुष्कर्म, फांसी लगाकर दी जान

Fri, 17 Apr 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 17 Apr 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
rape victim sister suicide

3 माह की गर्भवती रेप पीड़िता लोकलाज के डर से चुप थी। बीते दिन फिर रेपिस्ट ने रेप किया। इसी बीच वहां आए पीड़िता के भाई को धक्का देकर रेपिस्ट भाग निकला। भाई अभी बाहर निकला ही था कि युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। ये घटना हरियाणा के करनाल जिले की है।

विज्ञापन


गांव जुंडला में रेप के बाद लोकलाज के डर से किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किशोरी करीब तीन महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी ने कबूला है कि उसने किशोरी के साथ रेप किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। गांव जुंडला में मां के साथ रहने वाली किशोरी (15) ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब पुलिस को बताया गया था कि युवक सन्नी उसे बार-बार परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला

rape victim sister suicide

पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला। पुलिस के अनुसार, युवक ने पुलिस को बताया कि उसने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया था, उस वक्त किशोरी की मां मंडी में मजदूरी करने गई थी।

अचानक किशोरी का चचेरा भाई घर आ गया। आरोपी युवक सन्नी उसे धक्का देकर भाग निकला। जब किशोरी का चचेरा भाई यह खबर बुआ को देने पहुंचा तो किशोरी ने फंदा लगा लिया। जब किशोरी की मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर झूलते पाया। बताया जाता है कि किशोरी पहले स्कूल में पढ़ती थी, फिलहाल उसे पढ़ाई छोड़ दी थी।

वर्जन
युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी तीन महीने की गर्भवती भी थी। पूछताछ में आरोपी ने यह गुनाह कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। अदालत से आरोपी को रिमांड पर लिया गया है और जांच जारी है।
-सुल्तान सिंह, चौकी इंचार्ज, जुंडला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed