{"_id":"576ea17a4f1c1b0550b484c5","slug":"rape-victim-send-notice-to-salman-khan-to-his-controvertional-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने सलमान खान को भेजा 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति का नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता ने सलमान खान को भेजा 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार की एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने सलमान खान की टिप्पणी से आहत होकर 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति अदा करने का नोटिस भेजा है। पीड़िता ने नोटिस में लिखा है कि उसे सलमान खान के इस आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान के बारे में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है। सलमान ने अपने बयान में दुष्कर्म पीड़िताओं के दर्द का मजाक बनाया है।
पीड़िता का कहना है कि वह बतौर अभिनेता सलमान खान की फैन है, लेकिन उसकी इस टिप्पणी ने उसके मन में नफरत पैदा कर दी है। पीड़ित युवती के अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि युवती के साथ करीब चार वर्ष पहले हिसार में करीब एक दर्जन युवकों ने गैंगरेप किया था, जिसके बाद हिसार की विशेष अदालत ने चार युवकों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और सबूतों के अभाव में बरी हुए चार युवकों के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील विचाराधीन है।
पीड़िता ने कहा कि वह भी दुष्कर्म पीड़ित है तथा उसे भी दुष्कर्म जैसी नापाक घटना से गुजरना पड़ा था तथा सलमान खान के इस बयान से उसे उसके साथ हुई भयानक व रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की यादें ताजा हो गई है। दुष्कर्म पीड़ित युवती ने अपने नोटिस में कहा कि उसे सलमान खान के इस अपमानजनक बयान के चलते अपनी जिंदगी बोझ नजर आने लगी है तथा उसके दिमाग में आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं।