फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rape, mother rape, patiala mother rape, punjab mother rape, crime, patiala, punjab

पैरोल पर आए उम्रकैद काट रहे बेटे की मां के साथ शर्मनाक करतूत

Mon, 18 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 18 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
rape, mother rape, patiala mother rape, punjab mother rape, crime, patiala, punjab
रेप - फोटो : डेमो पिक
जेल में उम्र कैद काट रहा बेटा पैरोल पर घर आया तो उसने अपनी मां के साथ शर्मसार करने वाली करतूत कर दी। मामला पंजाब के पटियाला का है। पांतड़ा की एक मां ने अपने बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि उसका बेटा कुलदीप बच्ची के अपहरण केस में सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। इन दिनों वह छुट्टियों में घर आया हुआ था। बीती रात वह नशे में धुत्त हो कर आया और उसने अपने छोटे भाई हरदीप सिंह के साथ मारपीट की। कुलदीप ने हरदीप को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कुलदीप ने मां के साथ रेप किया।
विज्ञापन

बच्ची के अपहरण केस में उम्रकैद काट रहा था आरोपी

rape, mother rape, patiala mother rape, punjab mother rape, crime, patiala, punjab
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
मां ने बताया कि रात भर कुलदीप उसके साथ घिनौनी हरकतें करता है। जब वह सो गया तो बाहर आकर उसने पड़ोस की महिला को सारी बात बताई। महिला उसे अस्पताल ले गई और उसके बाद मां ने पुलिस में ​शिकायत दर्ज करा दी। ​

पुलिस नोडल अफसर राजविंदर कौर ने पीड़िता के बयान दर्ज करके उसका मेडिकल कराया। हालांकि अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने कुलदीप के ​खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ​

पुलिस नोडल अफसर राजविंदर कौर ने बताया कि कुलदीप सिंह उर्फ काला 2007 ने ट्रांसपोर्ट कंपनी गर्ग बस सर्विस वालों की बच्ची को अगवा करके फिरौती मांगी थी। मामले में वह सेंट्रल जेल पटियाला में सजा काट रहा था। 14 जुलाई को वह डेढ़ महीने की छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed